बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में दीपावली पर्व के अवसर पर लायंस क्लब मेल्विन जॉन्स बरेली द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय का प्रांगण दीपों की जगमग रोशनी से निखर उठा।

कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब अध्यक्ष लायंस नरेश खंडेलवाल, सचिव लायंस मुकेश गोयल, लायंस धीरज मित्तल, लायंस अरुण भार्गव, लायंस मुकेश अग्रवाल, लायंस अनुपम, और लायंस राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

अवसर पर लायंस अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल ने कहा कि “दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि खुशियों और उल्लास का पर्व है। दीपक केवल घर को नहीं बल्कि हृदय को भी प्रकाशित करते हैं। हम सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश सदा बना रहे, यही हमारी कामना है।”

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय के आचार्य परिवार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उपहार भेंट किए। इस सम्मान समारोह से विद्यालय परिवार में उत्साह और आनंद का माहौल रहा।

प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

इस अवसर पर रामकिशोर श्रीवास्तव, ऋषभ मिश्रा, रजनीश, हिरदेश श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, राजीव कुमार, नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, किरण राय, पूनम कश्यप, वंशिका, पारुल सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here