बिल्सी। नगर में आज 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बच्चों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस्लामिया इंटर कॉलेज बिल्सी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण से “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन भारतीय एकता, दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर अध्यापक अरुण कुमार, मुनेंद्र माथुर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र सक्सेना, हरि सिंह, सोनू शर्मा, मोहित यादव, खुशबू खान, असफिया खान, शिवांगी सागर, राधा एवं नीरज शाक्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इसी क्रम में अटल चौक के निकट स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में भी एकता दिवस बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने शिक्षकों के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, और विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, और बच्चों ने “एकता में शक्ति है” के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here