बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित श्री श्याम भवन बिल्सी में इस वर्ष 02 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से मनाया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां श्री लखदातार सेवा समिति की देखरेख में पूरी कर ली गई हैं।

श्री श्याम भवन के महंत शुभम माहेश्वरी ने बताया कि बाबा श्याम का यह जन्मोत्सव बिल्सी ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के भक्तों के लिए विशेष आस्था का पर्व है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे आरती के साथ होगी, जिसके बाद भक्तजनों के लिए अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रसाद प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में रात्रि 9:00 बजे से भव्य कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बरेली, बदायूं और दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के भजनों एवं गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। श्याम भक्तों के लिए यह कीर्तन संध्या भक्ति रस में डूबने का अनुपम अवसर होगी।

महंत शुभम माहेश्वरी ने नगरवासियों और भक्तों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा श्याम के जन्मोत्सव में सम्मिलित हों और भक्ति के इस महापर्व का आनंद ले,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here