बिल्सी, 28 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली विधानसभा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडी समिति गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता विधायक हरीश शाक्य ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। इस यात्रा से संगठनात्मक एकता भी मजबूत होगी।

यात्रा की रूपरेखा जिला संयोजक शिवम शंखधार और विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह चौहान ने प्रस्तुत की। बताया गया कि यात्रा 13 नवंबर को कुरऊ से शुरू होकर शहजाद नगर तक जाएगी। मार्ग में गांव-गांव रैलियां, स्वागत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

बैठक में विवेक राठी, धीरज पटेल, मुकेश पटेल, आनंद मिश्रा, अजय तोमर, राहुलदेव शाक्य, आदित्य महेश्वरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here