बिल्सी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद बिल्सी में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पालिका चेयरमैन श्रीमती ज्ञान देवी सागर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा और पालिका प्रांगण में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सफाई व्यवस्था में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों को ‘‘सफाई मित्र सम्मान समारोह’’ के तहत माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पालिका अध्यक्ष ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, सभासदगण और पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


























