बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि विसर्जन के बाद माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने माता रानी के छंद व भजन प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया।

शाम 4 बजे मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा माता की चौकी सजाई गई और सुंदर-सुंदर भजन व भेटें सुनाई गईं। माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम दुर्गा चालीसा और 108 दुर्गा नाम जाप के पश्चात रात 8 बजे माता रानी की आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया।

आज के प्रसाद वितरण में सुरेश बाबू वार्ष्णेय, इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय, डॉ. सुमित महेश्वरी एवं उनके परिजनों ने सहयोग किया। मंदिर व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण उपाध्याय, वेदांश उपाध्याय व उनके परिजनों ने आयोजन की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here