होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन, नगर...

बिल्सी के इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन, नगर में उत्साह की लहर,

बदायूं जनपद के बिल्सी नगर के लिए रविवार, 12 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एन.ए. इंटर कॉलेज को पहली बार राज्य स्तर की परीक्षा के केंद्र के रूप में चुना गया है। यह अवसर नगरवासियों के लिए गर्व का विषय बन गया है।

प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने जानकारी दी कि सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ एवं सहायक वन रक्षक (ए.आर.ओ./एफ.आर.ओ.) प्रारंभिक परीक्षा–2025 रविवार को दो पारियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पारी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 384 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए कॉलेज में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

बिल्सी के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए एन.ए. इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर नगर में उत्साह और गर्व की लहर है। स्थानीय लोग और शिक्षाविद इसे नगर के शैक्षणिक विकास की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बिल्सी प्रेमपाल सिंह ने शनिवार को कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालय में रिनोवेशन और सफाई कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है ताकि परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

परीक्षा केंद्र पर नगर के पुलिस कोतवाल और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं निगरानी में रहेंगे। कोतवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और बाहरी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

नगर में इस परीक्षा को लेकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है। पहली बार राज्य स्तर की परीक्षा का केंद्र बनने पर बिल्सीवासी इसे अपने नगर की शैक्षणिक पहचान का नया अध्याय मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here