बदायूं: आज बदायूं में एक ऐतिहासिक और पावन यादगार यात्रा पहुंची, जिसने पूरे शहर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर आगरा होते हुए बदायूं पहुँची, जिसमें साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जोड़ा साहब, खालसा पंथ की माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहब, एवं साहब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहब शामिल थे। यह यात्रा पांच पैरों की अगवाही में हुई, जिसे बदायूं की संगत ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

जैसे ही यह पवित्र यात्रा बदायूं जिले की सीमा में पहुँची, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता ने संगत का मार्गदर्शन करते हुए पूरे नगर में यात्रा का परिचय कराया और संगत को दर्शन कराने के बाद नवादा से बरेली की ओर रवाना किया।

यात्रा का सबसे पहला पड़ाव उझानी पेट्रोल पंप और सिंह हवेली रहा, जहाँ से यह संत फिलिंग स्टेशन होते हुए नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता के निवास पहुँची। इसके बाद यात्रा पर्ल बैंकट हॉल पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा (पंजाबी मोहल्ला) एवं जोगीपुरा गुरुद्वारा में संगत द्वारा भव्य स्वागत के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस भव्य आयोजन में जिले की प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, विधायक श्री महेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता, श्री शारदेन्दु पाठक, गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला के प्रधान सरदार मंजीत सिंह, जोगीपुरा गुरुद्वारा के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह दुआ, गुरुद्वारा लोटनपुरा के भाई मंजीत खन्ना, पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सुनील नारंग बिन्नी, शेरे पंजाब क्लब के अध्यक्ष श्री ज्योति मेहंदीरत्ता सहित बड़ी संख्या में संगत ने यात्रा का स्वागत किया।

इसके उपरांत भगत सिंह चौक पर पंजाबी समाज सेवा समिति और सनातन धर्म सभा की ओर से भी पवित्र यात्रा का स्वागत किया गया। मंच का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने किया, जिन्होंने आगंतुक संगत का धन्यवाद करते हुए उन्हें प्रसाद और चाय प्रदान की।

इस ऐतिहासिक और पवित्र यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को बल दिया, बल्कि बदायूं नगर की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान की। संगत के हर्षोल्लास और भक्ति भाव ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here