
बिल्सी। दशहरा पर्व पर नगर के मोहल्ला नंबर एक के दो छोटे बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए रावण का पुतला तैयार किया और उसका दहन किया। किशोर कृष्ण कुमार वार्ष्णेय और उत्कर्ष माहेश्वरी ने मेहनत से रावण का पुतला बनाकर शाम 7:30 बजे बदायूं-बिजनौर मार्ग की मुख्य सड़क पर भारी भीड़ की मौजूदगी में रावण दहन किया।
बच्चों के इस अनूठे प्रयास की मोहल्लेभर में सराहना हुई और सभी ने उनकी पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर देवेश वार्ष्णेय, सुधीर शर्मा,लल्लू हवाई, अमरचंद माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


























