बिजली कटौती का असर कार्यशाला बिजलीघर और ढाक वाली ज्यारत बिजलीघर से पोषित इलाकों पर पडेगा। डीएम रोड, मंडी समिति क्षेत्र, महाराजनगर, नेकपुर, आवास विकास कॉलोनी, आदर्शनगर और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास के उपभोक्ता दिनभर बिजली से वंचित रहेंगे।
एसडीओ टाउन अरविंद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक “अनुरक्षण माह” चल रहा है। इस अभियान में जर्जर तारों को बदलना, ट्रांसफॉर्मरों और मशीनों की मरम्मत, खंभों की देखरेख और पेड़ों की टहनियों की छंटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्य का उद्देश्य भविष्य में स्थानीय फॉल्ट के कारण होने वाली अनावश्यक बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत दिलाना है। एसडीओ ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि टीमें कम से कम समय में कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करेंगी।


























