होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा पूर्वा सिंह ने संभाली थाने की कमान,नेतृत्व...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा पूर्वा सिंह ने संभाली थाने की कमान,नेतृत्व और आत्मविश्वास का बनीं उदाहरण,

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत कक्षा 11 की छात्रा पूर्वा सिंह को एक दिन की सांकेतिक थानाध्यक्ष बनने का अवसर मिला। पूर्वा सिंह ने SHO की भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याएँ सुनीं, शिकायतें दर्ज कीं और महिला सुरक्षा व कानून पालन का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पूर्वा ने अपने लक्ष्य साझा करते हुए बताया कि वे सिविल सेवाओं में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने पूर्वा को शुभकामनाएँ देते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here