बरेली। विद्या भारती से संचालित एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में आज आचार्य सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल एवं व्यवस्थापक श्री दिनेश मलिक द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया।

इस अवसर पर श्री दिनेश मलिक ने कहा कि शिशु का निर्माण माता-पिता के बाद यदि कोई करता है तो वह केवल आचार्य ही हैं। आचार्य अपने संपूर्ण निष्ठा एवं लगन से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत रहते हैं।

विद्यालय अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने आशीर्वचन देते हुए विद्यालय के सतत प्रगति की कामना की और सभी आचार्यों के योगदान को सराहा। इसके उपरांत समारोह में उपस्थित सभी आचार्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री राम किशोर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर नेकपर बरेली के व्यवस्थापक राजीव सक्सेना, प्रधानाचार्य ओंकार सिंह गंगवार, सतीश शर्मा, राजीव कुमार, हिरदेश श्रीवास्तव, रामेश्वर पाल, श्रीमती नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, जूही गुप्ता सहित संपूर्ण स्टाफ को सम्मानित किया गया।उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here