बदायूं। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर बदायूं क्लब में एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 13 सितम्बर 2025 को शाम 5:30 बजे बदायूं क्लब सभागार में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत “तर्पण” नामक कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के मूर्धन्य कवियों एवं शायरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों, साहित्य-प्रेमियों और नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
आयोजन की जानकारी देते हुए बदायूं क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।














