होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बिल्सी:सवालों के घेरे में स्मार्ट मीटर: स्मार्ट मीटर बने मुसीबत का सबब,...

बिल्सी:सवालों के घेरे में स्मार्ट मीटर: स्मार्ट मीटर बने मुसीबत का सबब, ज्यादा यूनिट गिनने का आरोप,उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल उपभोक्ता उलझन मे लगवाएं या नहीं?

बिल्सी विद्युत उपकेंद्र के नगरीय क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए उहापोह का कारण बन गए हैं। पिछले कई माह से निजी कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी लेकर यह कार्य धीरे-धीरे चल रहा है। कंपनी की टीम उपभोक्ताओं की सहमति से मीटर इंस्टॉल कर रही है।

टीम के टेक्नीशियन नितेश यादव का कहना है कि शासन के आदेशानुसार अभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड प्रणाली में लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त मिलते हैं, जिसके बाद बिल जनरेट होना शुरू होता है।

आज मोहल्ला नंबर 5 वार्ड 24 में कंपनी की टीम ने कई मीटर लगाए। लेकिन, कई उपभोक्ताओं ने सवाल उठाए हैं कि यह मीटर वर्तमान इलेक्ट्रिक मीटर की तुलना में कहीं ज्यादा यूनिट गिन रहे हैं। इससे लोगों में असमंजस और आशंका की स्थिति बनी हुई है।

अब देखना यह है कि क्या स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सच में “सुविधा” साबित होंगे या “परेशानी”?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here