सेवा एवं पदोन्नति में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में परिषदीय शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर खुशियां नहीं मनाईं, बल्कि एक्स (ट्विटर) पर “काला कानून वापस लो” अभियान चलाया।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवा व पदोन्नति के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य करने के आदेश से आहत शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जनपद बदायूं में जिला अध्यक्ष व प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

शिक्षकों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को टैग कर ट्वीट्स किए। यह अभियान दिनभर ट्रेंड में रहा।

जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से देशभर के 10 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित होंगे। यह आदेश शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष हरीश यादव समेत सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री व कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे। महिला शिक्षिकाओं में श्वेता आर्य, रंजना, वीना राठौर और कुसुम आदि ने भी विरोध में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here