बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में आज हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर प्रार्थना सभा और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर हिंदी भाषा की समृद्धि और महत्व पर विचार रखे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से अमीषी वार्ष्णेय प्रथम और माध्यमिक वर्ग से मनु उपाध्याय प्रथम रहे।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हिंदी को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलना चाहिए। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से अपनी मातृभाषा को सम्मान देने का आह्वान किया।














