


बिल्सी। नगर के कछला बस स्टैंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल प्रांगण में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का वाचन जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीरामचन्द्राचार्य जी महाराज ने किया।
स्वामी जी महाराज ने बताया कि “मनुष्य चाहे कितने भी धार्मिक अनुष्ठान कर ले, कितनी भी कथाएं सुन ले, लेकिन जब तक उसके हृदय में भगवान के प्रति प्रेम और रति नहीं है, तब तक उसका कल्याण संभव नहीं है।” उन्होंने बताया कि जो भक्त भावपूर्वक भागवत कथा का श्रवण करता है, उसके हृदय की सारी ग्रंथियां खुल जाती हैं और उसके सभी संशय दूर हो जाते हैं।
कथा प्रसंग में स्वामी जी महाराज ने विस्तारपूर्वक सुखदेव जी महाराज के जन्म का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखे।
बालाजी की सवारी बनी है आकर्षण का केंद्र
कथा से पूर्व भगवान श्री बालाजी की दिव्य सवारी रोजाना सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर से निकल कर कथा स्थल पर पहुंचती है इस दौरान सवारी के गुजरने वाले मार्ग का पूरा वातावरण “जय श्रीराम, हनुमानजी महाराज की जय” के जयघोषों से गूंज उठता है।
आज अटल चौक पर कपिल माहेश्वरी ने सपरिवार आरती उतारी और हनुमानजी से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कथा स्थल छोटा पड़ गया। नगर ही नहीं बल्कि आस-पास के ग्रामीण अंचलों से भी भक्त बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचे।
प्रमुख श्रद्धालुओं की उपस्थिति
इस अवसर पर महंत मटरूमल शर्मा महाराज, ज्येष्ठ पुत्र संजीव शर्मा, नाती यश भारद्वाज, रीनू शर्मा, दीपक माहेश्वरी, बाबा दादरी गाजियाबाद से त्रिलोकचंद गर्ग, डॉ. गोपाल, अनीता गर्ग, ब्रजलता गोयल, स्वतंत्र राठी, पुष्किन गांधी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाषचंद्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी, रवि वार्ष्णेय, दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी, दीपु माहेश्वरी, रोहित शर्मा, कंटू माहेश्वरी, देव वार्ष्णेय सहित नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























