बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हास्य बाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अनोखे मंच पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित और हास्य कविताओं से श्रोताओं को ठहाकों से लोटपोट कर दिया।

छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के डर, मोबाइल की लत, दोस्तों की शरारतें और माँ की रसोई जैसी रोचक विषयों पर कविता सुनाई। दर्शकों ने बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और हिंदी साहित्य से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सहित समस्त शिक्षक-स्टाफ मौजूद रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here