होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में भड़काऊ वीडियो बनाने वाला झोलाछाप गिरफ्तार, अचानक उभरे ‘आई...

बदायूं में भड़काऊ वीडियो बनाने वाला झोलाछाप गिरफ्तार, अचानक उभरे ‘आई लव मोहम्मद’ ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता, बदायूं में प्रशासन हुआ अलर्ट,

‘आई लव मोहम्मद’ ट्रेंड पर बदायूं में बढ़ी हलचल,मोहम्मद से प्रेम की आड़ में क्या चल रही कोई सियासी या सांप्रदायिक साजिश?

बदायूं। देशभर में अचानक से सोशल मीडिया पर उभरे ‘आई लव मोहम्मद’ ट्रेंड जो अब झंडे और बैनर क़े रूप मे समाज मे दिखने लगा है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड तेजी से चल रहा है—लेकिन क्या यह केवल उम्र और भावनाओं का असर है या फिर इसके पीछे कोई सोची-समझी रणनीति? धार्मिक इतिहास बताता है कि मोहम्मद साहब से प्रेम उनकी पैगंबरी से ही जुड़ा है, लेकिन इस अचानक के ट्रेंड को देखकर संदेह गहराता जा रहा है। कहीं यह सब सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश तो नहीं?

इसी बीच बदायूं में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इस मामले को लेकर एक भड़काऊ वीडियो जारी कर दिया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी फीरोज पुत्र शाकिर ने वीडियो में कहा—“बहुत वीडियो आ रहे हैं, आई लव मोहम्मद लिखने पर एफआईआर हो रही है। एक मुकदमा मुझ पर भी लिख दो, मैं आखिरी सांस तक कहूंगा आई लव मोहम्मद।” उसने आगे कहा कि वह मोहम्मद साहब के नाम पर करोड़ों बार जेल जाने को तैयार है और लोगों से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने का आह्वान किया।

यह वीडियो सामने आते ही हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पहले भी सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश कर चुका है। हाल ही में उसने गांव में लगे मोबाइल टावर पर इस्लामिक झंडा लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गांव वालों ने विरोध कर दिया था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि क्षेत्र का माहौल बिगड़ने न पाए।

पिछले कुछ समय से देश के अलग अलग हिस्सों में बिना किसी धार्मिक पर्व के अचानक सड़कों पर आकर इस तरह का प्रदर्शन किया जाना कई सवाल छोड़ रहा है। अमन पसंद लोग इससे दूरी बनाए हुए हैं। बदायूं में भी शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की जा रही है। शहर के पूर्व विधायक आविद रज़ा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मोहम्मद से प्रेम दिलों में या मस्जिदों में इबादत के जरिए प्रकट किया जाए, न कि सड़कों पर उतरकर। उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में न आने की भी अपील की है इस वीडियो की अन्य धर्म क़े लोग भी प्रशंसा करते दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here