होम राज्य उत्तर प्रदेश योगी का प्रचंड प्रहार—“भारत की धरती पर गजवा-ए-हिंद स्वीकार नहीं” योगी की...

योगी का प्रचंड प्रहार—“भारत की धरती पर गजवा-ए-हिंद स्वीकार नहीं” योगी की दो टूक, उपद्रवियों का कटवा देंगे जहन्नुम का टिकट,

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा बरेली की घटना के बाद सातवें आसमान पर नजर आया। बलरामपुर में 825 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने विरोधियों और उपद्रव फैलाने वालों पर सीधा प्रहार किया। योगी ने साफ कहा—“भारत की धरती पर गजवा-ए-हिंद स्वीकार नहीं। जो भी उपद्रव करेगा, उसे बिना मांगे जहन्नुम का टिकट मिलेगा।”

सीएम ने विपक्षी सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सपा और कांग्रेस की सरकार में दंगा करने वालों की आवभगत होती थी, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है। यहां अराजकता फैलाने वालों को नर्क की राह पकड़ा दी जाएगी।”

योगी ने बरेली की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिनके हाथों में कलम होनी चाहिए, उनके हाथों में “आई लव मोहम्मद” की तख्तियां पकड़ा कर उपद्रव कराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि “प्रदेश में अराजकता स्वीकार नहीं। कानून तोड़ने वालों पर सीधे गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज में भय और दहशत का माहौल बनाने वालों को पहले समझाया जाएगा, नहीं मानने पर पुलिस उनका इलाज करेगी। उन्होंने दो टूक कहा—“लातों के भूत बातों से नहीं मानते।”

योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों पर बल देते हुए कहा कि बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बलरामपुर के घुघुलपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया और 825.29 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने कहा कि हर मंडल में विश्वविद्यालय खोले गए हैं और जल्द ही इस कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज भी स्थापित होगा।

बलरामपुर के मंच से योगी आदित्यनाथ ने साफ संदेश दिया कि “भारत विरोधी नारों और गजवा-ए-हिंद जैसी सोच को कुचल दिया जाएगा। जो इस धरती के खिलाफ काम करेगा, वह न विकास देख पाएगा न ही चैन की जिंदगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here