होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: सावन के अंतिम सोमवार पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य भंडारे...

बिल्सी: सावन के अंतिम सोमवार पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य भंडारे का आयोजन,

बिल्सी (बदायूं)।सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल द्वारा विद्यालय परिसर व बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में शिव भक्तों, राहगीरों, बच्चों के अभिभावकों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। माहौल पूरी तरह भक्ति और सेवा भाव से सराबोर नजर आया।

भंडारे में उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने न सिर्फ प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि भक्तों को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित भी किया।
इस दौरान शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

विद्यालय के डायरेक्टर विश्व प्रताप सिंह ने कहा, “दूसरों को भोजन कराना केवल सेवा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और संतोष का भी मार्ग है।”
मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने वाले होते हैं, जिनसे मन को शांति और भक्ति भाव की अनुभूति होती है।”

इस मौके पर अर्जुन सिंह, दीपक चौहान, उदय सिंह गौर, अमलेश सिंह, एडवोकेट राजेंद्र मौर्य, दिनेश सिंह, दीपक गुप्ता, कुलदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने आयोजन में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here