बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उन्हें उत्साहपूर्वक खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भगत हाउस ने दूसरा और आजाद हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी और कहा कि प्रतिभा को निखारने से ही सपनों को साकार किया जा सकता है।प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन और लगन किसी भी खिलाड़ी को ऊँचाइयों तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय का संचार करते हैं, जो सफलता का मूल मंत्र है।प्रतियोगिता के सफल संचालन में त्रिलोक चन्द्र भट्ट, विकास कुमार, प्रज्ञा मिश्रा सहित सभी हाउस इंचार्ज और हाउस मेम्बर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here