बिल्सी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सबसे अधिक शिकायतें नलकूप कनेक्शन और विद्युत आपूर्ति को लेकर आईं।

विधायक शाक्य ने उपस्थित विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए अतिरिक्त 250 KVA के चार नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी।

जनता दरबार में उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, अधिशासी अभियंता (मध्यांचल विद्युत खंड द्वितीय) नागेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, एसडीओ जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here