बिल्सी।तहसील क्षेत्र के ग्राम खोँसारे के प्राचीन बलदाऊ जी महाराज मंदिर पर शुक्रवार शाम देव छठ मेले का भव्य उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा एवं विधायक हरीश शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। बलदेव धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेला प्रबंधक रामज़ीमल शर्मा, व्यवस्थापक लक्ष्मण दत्त शर्मा, रजनीश शर्मा, लव शर्मा, कुश शर्मा, राघव शर्मा, अनिल शर्मा, कैलाश शर्मा आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विद्यालय के बच्चों ने स्वागतगान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को और भव्य बना दिया। मेला समिति ने केंद्रीय मंत्री व विधायक को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया।

बलदेव धाम के पीठाधीश्वर आचार्य ललितेश्वरानंद महाराज ने राष्ट्रपति पदक प्राप्त सेवा निवृत्त अध्यापक नत्थू लाल शर्मा, स्वदेश केसरी के तहसील ब्यूरो चीफ ललित मोहन वार्ष्णेय, तहसील स्तरीय पत्रकार अतुल वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, नईम आजादप्रखर महेश्वरी को पटका व बलदाऊ जी महाराज का चित्र देकर सम्मानित किया।

इस भव्य आयोजन में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, समाजसेवी दीपक चौहान, एडवोकेट विवेक राठी, अजय प्रताप सिंह, आदित्य महेश्वरी, गगन राठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here