नगर में जाम की समस्या लगातार बढ़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए नवागत प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र प्रभार गौरव उपाध्याय ने सख्त कदम उठाने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि नगर में सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस टीम द्वारा पैदल मार्च किया जाएगा। इस दौरान सड़क पर खड़े बाइकों और चार पहिया वाहनों का ई-चालान किया जाएगा, ताकि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर रोक लगाई जा सके।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जागरूकता कैंप आयोजित कर महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here