बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आगामी 1 सितम्बर को होने वाले रक्तदान शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु नगर में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराना और समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों ने हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर थाम रखे थे, जिन पर लिखे नारे – “रक्तदान महादान है”, “आपका एक कदम – किसी की जिंदगी बचा सकता है” और “रक्तदान करें, मानवता का धर्म निभाएँ” – राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। रैली नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी, जहां लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कई ने रक्तदान का संकल्प भी लिया।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा –

“रक्तदान करना न केवल एक नेक कार्य है, बल्कि अनगिनत जिंदगियां बचाने का माध्यम भी है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा –

“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। समाज की आवश्यकता के समय हमें आगे आकर सहयोग करना चाहिए। यह शिविर मानवता की भावना को और मजबूत करेगा।”इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here