

बिल्सी। पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी मैनेजर पद से सेवा निवृत्त हो रहे अटल कुमार गुप्ता के सम्मान में बुधवार शाम 5 बजे बैंक शाखा परिसर में विदाई समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि मृदुभाषी, क्रियाशील एवं लग्नशील स्वभाव के कारण श्री गुप्ता की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने बैंक को 37 वर्ष 8 माह की सेवाएं दीं, जिनमें 2 वर्ष 4 माह बिल्सी शाखा में रहे।
बैंक प्रबंधक पवन कुमार एवं स्टाफ की ओर से उन्हें एक्सीलेंस सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कस्टमर भुवनेश्वर वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, लल्लू हलवाई, प्रवीण वार्ष्णेय, निपुण वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी।
समारोह में डिप्टी मैनेजर के परिजन अश्विनी गुप्ता, अंकित गुप्ता, अपूर्वा गुप्ता, ममता गुप्ता, मंशा गुप्ता एवं अर्थव गुप्ता भी मौजूद रहे।


























