शैक्षिक यात्रा में बच्चों ने लिया पर्यावरण का ज्ञान
बिल्सी।फ्यूचर लीडर्स स्कूल के प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने शनिवार को राजकीय पौधशाला बदरपुर (बदायूं) का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने फलदार, औषधीय व विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देखा और ग्रीन हाउस, ग्लोबल वॉर्मिंग तथा कंपोस्ट खाद की जानकारी ली।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने इसे बच्चों के सीखने का व्यावहारिक अनुभव बताया। एमडी राहुल कुमार ने कहा कि किताबों के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है। भ्रमण में स्पोर्ट्स टीचर विश्व दीपक शर्मा व अन्य शिक्षक शामिल रहे।


























