लखनऊ/बदायूं। पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश महासमिति (रजि.) ने 22 अगस्त 2025 को एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की। बदायूं के मोहल्ला कविनगर, टिकट गंज निवासी देवेन्द्र कुमार मिनोचा उर्फ मोनू, पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार मिनोचा को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष निशान्त पारुथी और संस्थापक/संरक्षक प्रवीन सेठी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पंजाबी समाज को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि हम आशा करते हैं कि आप समाज को साथ लेकर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और पंजाबी समाज के हित में निरंतर क्रियाशील रहेंगे। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय संस्थापक/संयोजक प्रवीन सेठी ने कहा कि देवेन्द्र मिनोचा का अनुभव और जनसंपर्क क्षमता संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
इस नियुक्ति के बाद बदायूं सहित पूरे प्रदेश के पंजाबी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के वरिष्ठजन व युवा कार्यकर्ताओं ने देवेन्द्र मिनोचा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में समाज के विकास की नई संभावनाओं की उम्मीद जताई।


























