बदायूं।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 8 जुलाई 2025 को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ के अंतर्गत आर्ट इंटीग्रेशन समारोह का शुभारंभ पूरे उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने विविधता में एकता की भावना को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रार्थना सभा में हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी तथा निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा एवं रीता शर्मा उपस्थित रहीं। शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर छात्रों ने भारत के केरल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर साकार कर दिया। मलयालम भाषा में संवाद, पारंपरिक नृत्य, लोक गीत, नाटक और वेशभूषा के जरिए विद्यार्थियों ने उपस्थितजनों को भारत की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से “विविधता में एकता” के विचार को मजबूती से प्रस्तुत किया। शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति की सराहना की।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता से जोड़ना है, ताकि वे देश की एकता और अखंडता को बेहतर ढंग से समझ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here