बगरैन (वज़ीरगंज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सहसवान द्वारा संगठन के विस्तार के तहत नगर बगरैन इकाई का गठन किया गया। नई इकाई की घोषणा जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा एवं जिला एसएफडी संयोजक शशांक शर्मा ने की। इस अवसर पर मृदुल शर्मा को नगर अध्यक्ष और ईशान भारद्वाज को नगर मंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया।

घोषणा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 1949 से निरंतर राष्ट्र और समाज के पुनर्निर्माण के लिए समर्पित है। जब-जब देश में संकट आया है, तब-तब परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और साहस के बल पर अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में कार्य करने वाला सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

बगरैन नगर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा निर्वाचन अधिकारी के रूप में आशीष देव मिश्रा ने की। इसमें मृदुल शर्मा को नगर अध्यक्ष और ईशान भारद्वाज को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला एसएफडी संयोजक शशांक शर्मा, नगर सह मंत्री अंकित शाक्य, शिवम चौहान, हिमांशु सिंह, अनुभव मिश्रा, फाजिल सैफी, अरशद सिद्दीकी, अमित शर्मा, अमित कश्यप, राजेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और बगरैन क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here