बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शनिवार को कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक ग्रंथों जैसे रामायण, महाभारत, गीता, कुरान व बाइबल के प्रति रुचि बढ़ाना था।

छात्रों ने पौराणिक पात्रों, घटनाओं और शिक्षाओं से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में निर्भय पराशरी, आर्यन सिसौदिया, तमन्ना राठौर, सृष्टि सिंह, देव प्रताप सिंह, रिया, गोविंद पराशरी, नव्या, राम शंखधार, बॉबी शाक्य, पीयूष राठौर व ईशु शर्मा प्रमुख रहे।

विद्यालय निदेशक वी.पी. सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के नैतिक विकास और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, समन्वयक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here