बिसौली। नगर के मुंसिफ कोर्ट के मुख्य गेट व परिसर के सामने ठेले-खोमचे वालों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष है। इस संबंध में मुंसिफ बार वेलफेयर एसोसिएशन बिसौली के पदाधिकारियों ने जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी बदायूं से तत्काल अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय परिसर के ठीक सामने ठेले-खोमचे वाले रोज़ आकर खड़े हो जाते हैं, जिससे न सिर्फ वादकारियों को परेशानी होती है, बल्कि अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य भी बाधित होता है। कई बार इनकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल रही है।
बार एसोसिएशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मुंसिफ बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप मिश्रा एडवोकेट ने बताया कि पहले भी इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता वर्ग को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
कौशल सक्सेना एड.,शालिनी सक्सेना एड.अनुपम शर्मा एड.अरविंद कुमार एड.मनु प्रसाद एड.विनय एड.आदि अधिवक्ता शामिल रहे।


























