होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: बेटी के जन्मदिन पर होगा रक्तदान शिविर, वरिष्ठ पत्रकार की पहल...

बदायूं: बेटी के जन्मदिन पर होगा रक्तदान शिविर, वरिष्ठ पत्रकार की पहल समाज के लिए बनेगी मिसाल,

बदायूं। समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना का संदेश देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्योगपति लवकेश कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी मिशिका गुप्ता के चतुर्थ जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर आयोजित करने की अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है।

यह रक्तदान शिविर कल 5 जून, गुरुवार को सुबह 10 बजे से बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने, संतोष सिंह तिराहा, अलापुर रोड, बदायूं में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।

यह पहल समाज में एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है, जो बताती है कि जन्मदिन जैसे निजी अवसरों को भी जनसेवा और रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों से जोड़ा जा सकता है।लवकेश गुप्ता की यह सोच निस्संदेह अन्य लोगों को भी संवेदनशील और रचनात्मक तरीके से उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेगी।बदायूंवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस पुनीत अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here