
आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में कल से शुरू हो रहे यज्ञ महोत्सव से पूर्व बुधवार को नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर ने ओम ध्वज पताका फेहरा कर किया। अंबियापुर चौराहे से शुरू हुई यात्रा में SDM रिपुदमन सिंह व CO संजीव कुमार सिंह ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः अंबियापुर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
यात्रा में ब्रह्मचारी बेटियों ने तलवारबाज़ी का प्रदर्शन किया। आचार्य संजीव रूप के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


























