बिल्सी : नगर में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शनिवार को अगोल रोड स्थित ईदगाह में मौलाना उस्मान कादरी की इमामत में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और अमन-शांति की दुआ मांगी।

ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, बच्चे, बुज़ुर्ग और युवा सभी पारंपरिक पहनावे में नजर आए। नमाज के बाद समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।

इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार के निर्देशों पर नगर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न हुआ।

नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित कोठी वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।

इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अजमल खान, अनीश खान, वली मोहम्मद, फैजान राइन, अजमल ड्राइवर, दीन मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्वक तरीके से नमाज अदा की गई। प्रशासन की सतर्कता और लोगों की सहयोग भावना के चलते बिल्सी में ईद-उल-अजहा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here