होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा मंडल नगर इकाई बिल्सी की नई कार्यकारिणी घोषित, राहुल वार्ष्णेय बने...

भाजपा मंडल नगर इकाई बिल्सी की नई कार्यकारिणी घोषित, राहुल वार्ष्णेय बने कोषाध्यक्ष

बिल्सी: भाजपा नगर मंडल इकाई बिल्सी में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी ने जिला नेतृत्व की अनुमोदन प्राप्ति के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

नवगठित कार्यकारिणी में राहुल वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अनुराग शाक्य, सूर्य प्रकाश देवल, अनुज धनी सिंह, तेज प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा एवं नीतेश शाक्य को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंडल महामंत्री के रूप में अमित मिश्रा एवं निखिल सक्सेना को दायित्व सौंपा गया है। वहीं बिष्णु दयाल शाक्य, सुरेश सागर, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक सागर, विकास माहेश्वरी एवं श्रीमती बबली वाल्मीकि को मंडल मंत्री बनाया गया है।

मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सेवा, संगठन और राष्ट्रहित है, और इसी भावना से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here