बदायूं।श्री श्री जगन्नाथ जी की कृपा से बदायूं की पावन धरा एक बार फिर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलराम और श्री सुभद्रा जी के दिव्य दर्शन से धन्य होने जा रही है। 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन गीता भवन भोला धाम से किया जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभा के साथ पुनः गीता भवन पर सम्पन्न होगी।

नगरवासियों को रथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान

इस दिव्य आयोजन की जानकारी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के प्रबंधक मनोज रस्तोगी, मंत्री अमित रस्तोगी एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा बदायूं को पुरी धाम जैसा अध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस अलौकिक यात्रा में सपरिवार शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कार्यक्रम विवरण

तिथि: 27 जून 2025 (शुक्रवार) समय: सायं 3:00 बजे – रथ यात्रा आरंभरात्रि 8:00 बजे – महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन,

रथ यात्रा मार्ग: गीता मंदिर निकट भोला धाम से आरंभ होकर ,पथिक चौक काली सड़क, मढ़ई चौक,हलवाई चौक,टिकटगंज
से होती हुई पुनः गीता भवन भोला धाम पर विश्राम लेगी।

विशेष आकर्षण:

  • भगवान का भव्य फूलों और पुष्पों से सजा रथ
  • रथ पर आरूढ़ होकर श्री जगन्नाथ जी नगर भ्रमण करेंगे
  • नगर भर में हरिनाम संकीर्तन और भजन
  • यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन व भंडारे की व्यवस्था
  • श्री जगन्नाथ जी का विशेष श्रृंगार व महाआरती

कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्य कर रहे तैयारियां

शरद रस्तोगी, किशन वैश्य, गोपाल रस्तोगी, विरल रस्तोगी (सी.ए.), असीम रस्तोगी, अजय मथुरिया, अजीत कुमार वैश्य, अक्षत अग्रवाल, दीपांक रस्तोगी (अवीनाश किराना), दीपक रस्तोगी (श्रीजी फार्मा), विनय रस्तोगी (बांस वाले), हरिश रस्तोगी (बटन-धागे वाले), कपिल (हरिप्रिया ज्वेलर्स), जीतू गुप्ता, लालता प्रसाद साहू (एडवोकेट), नितिन माहेश्वरी, पंकज वैश्य, अमित वैश्य (अमित एजेंसी), राजीव रस्तोगी, राकेश धिंगड़ा, अर्जुन गुप्ता (मुनीम जी), राजेश रस्तोगी, बन्टी (गोपाल मेडिकोज), बब्लू, शरद सारस्वत, रविंद्र गुप्ता (रजिस्ट्री), संजय रस्तोगी (मेडिकल), सुनीत सक्सेना, सूर्य प्रकाश वैश्य, विवेक रस्तोगी (विवेक पुस्तक मंदिर) सहित सहयोगी एवं बिशेष सहयोगी सदस्य अनेक श्रद्धालुगण दिन रात तैयारीयों मे जुटे हुए हैं

समिति की अपील:

आयोजन समिति ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह आयोजन भगवान की कृपा से संभव हो पा रहा है। नगरवासियों से निवेदन है कि इस दिव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और अपने नगर को धर्म, सेवा और श्रद्धा से सराबोर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here