होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं क्लब में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 18 से 21 जून...

बदायूं क्लब में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 18 से 21 जून तक चार दिवसीय योग अभ्यास शिविर का आयोजन कल से

बदायूं। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बदायूं क्लब द्वारा एक चार दिवसीय योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 जून से 21 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक बदायूं क्लब परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में योग प्रशिक्षक श्री रमेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ‘रोग के अनुसार योग’ विषय पर आधारित अभ्यास कराया जाएगा।

बदायूं क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर सेवा भाव से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ग के इच्छुक नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षक श्री रमेश त्रिवेदी योग अभ्यास के साथ-साथ योग के लाभ, सावधानियां, श्रीमद्भागवत गीता, योग दर्शन, हठयोग जैसे प्राचीन ग्रंथों के संदर्भ में भी प्रतिभागियों को जानकारी देंगे।

मुख्य विशेषताएं:

  • चार दिवसीय योग शिविर
  • ‘रोग के अनुसार योग’ पर केंद्रित अभ्यास
  • योग से संबंधित धार्मिक एवं आयुर्वेदिक दर्शन पर चर्चा
  • सेवा भाव से निःशुल्क अभ्यास सत्र

शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ बैठने के लिए योगा मेट अवश्य लाएं।

बदायूं क्लब कार्यकारिणी ने समस्त योग प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here