चंदौसी। जायंट्स ग्रुप चंदौसी वेस्ट की एक विशेष सभा सीता रोड स्थित वृंदा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई, जिसमें देश की सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और उसके बाद घोषित सीजफायर पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने देश की सैन्य शक्ति, नेतृत्व और मातृशक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए भारत की एकता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सभा का शुभारंभ ग्रुप सदस्य विष्णु ऐरन और संगीता भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ।
चौधरी विवेक कुमार ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को देश की जांबाज सेना को समर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब देकर लिया है।

विष्णु ऐरन ने कहा कि मोदी सरकार का ऑपरेशन के बाद सीजफायर का निर्णय देशहित में रहा, क्योंकि लंबा युद्ध विकास की योजनाओं पर असर डालता।
अनुराग भार्गव ने पाकिस्तान को सबक सिखाने को समय की जरूरत बताया, वहीं सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कि चीन की शह पर उछल रहे पाकिस्तान को सेना ने मुँहतोड़ जवाब दिया।
संगीता भार्गव ने मातृशक्ति के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि ऑपरेशन की सफलता में महिलाओं की भूमिका भी अहम रही।

सभा में मनोरंजन का भी समावेश रहा। संजय गोयल और रितु गोयल द्वारा कराए गए गेम्स में मनीषा गुप्ता, नेहा बंसल और सुनील अग्रवाल विजेता रहे।
हाउजी गेम में संजीव गुप्ता और कविता बच्चन ने समयपालन के आधार पर जीत दर्ज की, जबकि लकी ड्रॉ के विजेता सुनील अग्रवाल और कविता बच्चन रहे।

सभा की अध्यक्षता चौधरी विवेक कुमार ने की और संचालन कृष्ण औतार गुप्ता ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे:डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नील कमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल कागजी, नीरज बच्चन, मुनीश जिंदल, विष्णु शंकर अग्रवाल, विवेक गुप्ता, ऐड. अजय कांत नागर, नरेंद्र बंसल, पीसी राय, मोहित वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, संतोष वार्ष्णेय, संजय अग्रवाल, सीमा चौधरी, सरिता अग्रवाल, नेहा बंसल, नीरा ऐरन, रागिनी अग्रवाल, रेखा गुप्ता, नीलम राय, नीरू किशोर, कमलेश अग्रवाल, रानू वार्ष्णेय, आरती अग्रवाल, अंजू वार्ष्णेय, स्वाति अग्रवाल आदि सदस्यगणों ने भाग लेकर सभा को गरिमामय बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here