


बदायूं। नगर में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यरत महाराजा हरीशचंद्र जयंती शोभायात्रा समिति, बदायूं की मासिक बैठक 25 मई 2025 को रस्तोगी धर्मशाला में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही, जिसमें आगामी भव्य शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सामाजिक सेवा के तहत शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित रस्तोगी ने की। उपाध्यक्ष मनोज रस्तोगी एवं मंत्री सचिन रस्तोगी (बंटी भाई ) विशेष रूप से मंचासीन रहे। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष पीयूष रस्तोगी और मंत्री स्वतेश रस्तोगी ने किया। बैठक का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष सुशांत रस्तोगी द्वारा महाराजा हरीशचंद्र जी की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्ति और प्रेरणा से भर गया।
इस अवसर पर आगामी 14 जनवरी 2026 को निकलने वाली महाराजा हरीशचंद्र जयंती शोभायात्रा की योजना और रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा के रूट, सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन मंडलियों और जनसंपर्क को लेकर सुझाव लिए गए। साथ ही समिति में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।
बैठक के बाद रस्तोगी धर्मशाला के सामने आर्य समाज चौक पर समिति की ओर से राहगीरों के लिए ठंडा शरबत वितरण किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों और समाज के युवाओं ने सहभागिता निभाई। गर्मी से राहत पाने वाले राहगीरों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।
बैठक और शरबत वितरण कार्यक्रम में शामिल सभी सम्माननीय सदस्य शामिल हुए, सुशांत रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, स्वतेश रस्तोगी, सचिन रस्तोगी (बंटी भाई नई), अमित रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, आशु रस्तोगी, स्वप्निल रस्तोगी, तरंग रस्तोगी, उमंग रस्तोगी (एडवोकेट), अंकित रस्तोगी, शिखर रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, राजेश रस्तोगी।
समिति के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह संकल्प लिया कि महाराजा हरीशचंद्र की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को इस बार और अधिक भव्यता व अनुशासन के साथ सम्पन्न किया जाएगा। साथ ही समाजसेवा और जागरूकता के अभियान भी समिति द्वारा लगातार जारी रहेंगे।


























