बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ समस्त शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

योग प्रशिक्षक साक्षी सिंह और तनुष्का माहेश्वरी के नेतृत्व में बच्चों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित कई योग आसनों का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने पूरे मनोयोग से इन क्रियाओं को सीखा और अभ्यास किया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “आज के डिजिटल युग में योग ही ऐसा माध्यम है जो बच्चों को अनुशासित जीवन, मानसिक एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करता है। सोशल मीडिया की व्यस्त दिनचर्या से हटकर यदि बच्चे नियमित रूप से योग करें, तो उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सकता है।”

विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि, “योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति, एकाग्रता और अध्ययन क्षमता को भी सशक्त बनाता है। शैक्षणिक तनाव को कम करने के लिए योग एक प्रभावी उपाय है।”

प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों को नियमित रूप से योग करने की सलाह देते हुए कहा कि यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है।

इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे जिनमें कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, आर. डी. शर्मा, अंकित राठौर, मुनीश शर्मा, शिवानी सिंह, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), रवीना (पी.टी.आई.), अंजली सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, अमन सिंह, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, निशा सलमानी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।शिविर के अंत में विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here