बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन हनुमान मंदिर में जेठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को विशेष धार्मिक आयोजन हुए। श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लग गया। श्रद्धा, भक्ति और सेवा के संगम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। नगर के प्रमुख हलवाई एवं समाजसेवी सौरभ वार्ष्णेय ने सपरिवार बाबा हनुमान का भव्य श्रृंगार एवं चोला अर्पण किया। श्रृंगार के पश्चात भक्तों ने बजरंगबाण पाठ किया और उसके बाद बाबा की मंगलमय आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ।

दोपहर 12:00 बजे बाबा को भोग अर्पित कर सवामणि भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। भंडारे में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।

इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति द्वारा सौरभ वार्ष्णेय को उनकी सेवा भावना और भक्ति भाव के लिए पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही APS इंटरनेशनल स्कूल, उझानी की मेधावी छात्रा मान्या वार्ष्णेय को विद्यालय में टॉप करने पर सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया, जिससे युवाओं में शिक्षा के प्रति प्रेरणा का संदेश गया।

कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य एवं नगर के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख लोगों में
सुरेश बाबू वार्ष्णेय,नवरत्न वार्ष्णेय,मनीष पाल वार्ष्णेय,प्रफुल्ल वार्ष्णेय,रजनीश शर्मा,तपन वार्ष्णेय,सचिन वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय,गौरव वार्ष्णेय,विनीत वार्ष्णेय,
वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय,निंकल वार्ष्णेय,चारु वार्ष्णेय,
तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला एवं पुरुष भक्तगण शामिल रहे।कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और आगामी मंगलवार को भी इसी प्रकार के भव्य आयोजन की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here