संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसएसपी कार्यालय तक किया पैदल मार्च, तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश



बदायूं। सहसवान क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में एक संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ हुई अभद्रता और मारपीट की घटना को लेकर जनपद भर के शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित एक आपात बैठक के उपरांत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आरोपियों कप्तान सिंह एवं उसके पुत्र विनोद की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय तक पैदल मार्च किया।
बैठक मालवीय अध्यापक आवास गृह, बदायूं में आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक नीरज चांडक के साथ हुई मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त की गई। यह घटना सहसवान विकास क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में घटित हुई, जहाँ ग्राम प्रधान पति और उनके ससुर द्वारा शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई थी। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सहसवान थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई गिरफ्तारी न होने पर शिक्षकों ने नाराज़गी जताई।
बैठक के बाद शिक्षक प्रतिनिधियों ने आवास गृह से पैदल मार्च करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान एसएसपी बदायूं ने स्वयं पीड़ित शिक्षक से बात की और तत्काल इंस्पेक्टर सहसवान को दबंगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
शिक्षक एकजुट, कार्रवाई की चेतावनी
जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो शिक्षक संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि शिक्षक समाज अपने अपमान को चुपचाप नहीं सहेगा।
इन पदाधिकारियों ने दिखाई एकता:
इस आंदोलन में जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, दामोदर सिंह यादव, अरविंद दीक्षित, शैलेंद्र सिंह, प्रीति राठौर (तहसील प्रभारी बदायूं), राधेश्याम (तहसील प्रभारी बिल्सी), विनेश शर्मा (बिसौली), डॉ. पंकज पाठक, बृजेश यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अशोक यादव, राम सेवक वर्मा, राजेश कुमार, यतेंद्र शर्मा, मधुकर उपाध्याय, सलमान खान, संजय यादव, केपी सिंह, अमित यादव, राजेंद्र गुलाटी, इंद्रपाल, गुरुचरण सिंह, अरुण सक्सेना, कामिनी रानी, जमाल अहमद, अजय पाल सिंह, योगेश शाक्य, अराफात खान, शोभित यादव, अर्चना शंखधार, कामिनी राठौर, आयुष भारद्वाज (जिला प्रवक्ता), वैभव श्रोत्रिय, मोहित पाल, रमन कुमार सहित तमाम शिक्षक नेता और प्रतिनिधि शामिल रहे।


























