होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली से हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा,...

बिसौली से हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, बिल्सी की जनता बोली—हमें भी चाहिए सीधी सुविधा

बिसौली/बिल्सी (बदायूं)। बदायूं डिपो से हिमाचल प्रदेश के बद्री और चंडीगढ़ अंबाला कैंट के लिए शुरू की गई नई रोडवेज बस सेवा का सोमवार को बिसौली पहुंचने पर विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बस स्टेशन पर समाजसेवी राजा बाबू वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, प्रवेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर बस का स्वागत किया। शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस सुबह 9:00 बजे बदायूं से चलकर 10:00 बजे बिसौली पहुंचेगी, और रात 12:00 बजे हिमाचल प्रदेश के बद्री पहुंचेगी। वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 9:00 बजे बद्री से चलकर रात 12:00 बजे बदायूं पहुंचेगी। रास्ते में यह बस मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ से होकर गुजरेगी।

इधर बिल्सी क्षेत्र की जनता ने इस नई सेवा को वाया बिल्सी कराये जाने की पुरज़ोर मांग उठाई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बिल्सी से सैकड़ों मज़दूर रोज़गार के लिए हिमाचल और चंडीगढ़ जाते हैं, लेकिन उन्हें आज भी डग्गामार और अवैध वाहनों के भरोसे सफर करना पड़ता है।

जनता का कहना है कि बस पहले से ही बिसौली होकर गुजर रही है, तो उसे बिल्सी जोड़ने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। लोगों ने अपने विधायक हरीश शाक्य से अपील की है कि वह इस बस को बिल्सी होकर संचालित कराएं ताकि बिल्सी क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधी और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here