बिल्सी (बदायूँ)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार शाम को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

शाम 6 बजे बालाजी तिराहा से शुरू हुआ कैंडल मार्च नगर के मुख्य बाजारों से होता हुआ अटल चौक पहुंचा। वहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, विवेक राठी और पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही पाकिस्तान को कठोर सबक सिखाते हुए पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है।

इस दौरान समाजसेवी दीपक चौहान, आदित्य माहेश्वरी, गगन राठी, दीपक गुप्ता, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी, संजीव नेताजी, टिंकू नेताजी, तेजस्वी सागर, लोकेश वार्ष्णेय, पीयूष राठी, प्रमोद चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर आतंकवादी हमले में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “पाकिस्तान हाय-हाय”, “पाकिस्तान का खात्मा करो” और “मोदी-योगी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में आतंकवाद के प्रति आक्रोश और देशभक्ति का जोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here