बिल्सी (बदायूं), 25 अप्रैल — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आज शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के अटल चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। यह कार्यक्रम पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शाम 6 बजे जैसे ही कार्यकर्ता अटल चौक पर एकत्र हुए, उन्होंने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंक का अंत करो”, “मोदी-योगी जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

सभा को संबोधित करते हुए आर्य समाज के संचालक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि “अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान को कठोर सबक सिखाते हुए पाक अधिकृत कश्मीर को भी वापस ले।

पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा, “देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी जी ने तो अभी पाकिस्तान का पानी रोका है, अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाए। भारत आतंक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।”

इस मौके पर मौजूद प्रमुख लोग:
मोहित गुप्ता, आदित्य महेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, बाबर हुसैन, उमेश वार्ष्णेय, पीयूष शाक्य, शिवम राठी, टिंकू नेताजी, संतोष बाबू, अमन वार्ष्णेय, अमित महेश्वरी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और स्थानीय लोगों ने भी इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here