होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: आदर्श नगर में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,...

बदायूं: आदर्श नगर में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली फूलों की होली

बदायूं, 25 अप्रैल — आदर्श नगर, बदायूं में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल संग ब्रज की तर्ज पर फूलों और अबीर-गुलाल की होली खेली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस प्रातः बेला में महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसका कुशल निर्देशन आचार्य सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (नरवर वाले) ने किया। इस महायज्ञ में कुलदीप सक्सेना और संजय उपाध्याय मुख्य यजमान रहे।

शाम को कथा व्यास श्री धन्वंतरि महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर भक्ति गीतों पर झूमते हुए एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाया। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी के विवाह प्रसंग के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सराबोर होकर रंगोत्सव मनाया।

“बहुत सहज है कृष्ण की भक्ति”
कथा व्यास धन्वंतरि जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीमद्भागवत में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को त्रिवेणी के रूप में स्वीकारा गया है। भक्ति को मां और ज्ञान व वैराग्य को उसके पुत्र बताया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की कथा प्रेम मार्गी मानी जाती है और जो भी प्रेम भाव से भगवान की शरण में आता है, उसे भागवत स्वीकार करती है, चाहे वह किसी भी स्थिति में क्यों न हो।

भंडारे का भी रहेगा आयोजन
कथा आयोजक गोपाल शर्मा ने समस्त धर्मप्रेमियों से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाने और 27 अप्रैल को आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
यज्ञ आचार्य सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (नरवर वाले), सत्यम मिश्रा, मदन शर्मा, जगदंबा सहाय सक्सेना, अवधेश शंखधार, सचिन गुप्ता, गुलशन कश्यप, देव, रविंद्र उपाध्याय, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिनेश शर्मा, आयुष भारद्वाज, कामेश पाठक, कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here