होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बिल्सी से बिसौली – कासगंज तक परिवहन सेवाएं बेहाल, डग्गामारों के...

बिल्सी: बिल्सी से बिसौली – कासगंज तक परिवहन सेवाएं बेहाल, डग्गामारों के भरोसे सफर, राजमार्ग 109 बिल्सी की जनता के लिए आज भी बिल्सी है ‘टापू’,

बर्षों से बिल्सी बिसौली के जनप्रतिनिधि बने हुए हैं मूकदर्शक?

बिल्सी (बदायूं)। दो वर्ष पहले घोषित हुआ शाहाबाद-कछला राजमार्ग संख्या 109 आज भी सिर्फ कागज़ों में ही बना हुआ है। करीब 75 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर परिवहन सेवाओं का हाल ये है कि बिल्सी और बिसौली जैसी दो बड़ी तहसीलों की जनता अब भी घंटों इंतजार के बाद जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर है।

स्वदेश केसरी की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार बिल्सी से बिसौली मात्र 22 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को एक भी रोडवेज या निजी बस नहीं मिलती। सिर्फ टेंपो और अवैध डग्गामार वाहन ही इस मार्ग पर संचालित हो रहे हैं, जिनका न कोई समय तय है, न ही कोई सुरक्षा। सवारियों को जानवरों की तरह भरकर चलाए जा रहे इन वाहनों से हर रोज़ सड़क पर मौत को दावत दी जा रही है।

इस मार्ग पर परिवहन निगम की सिर्फ दो बसें हैं—एक कासगंज डिपो की, जो मुरादाबाद तक वाया बिल्सी-बिसौली-चंदौसी होकर जाती है, और दूसरी पीतल नगरी डिपो की मुरादाबाद से मैनपुरी के लिए। इनके अलावा किसी भी अन्य स्थान तक नियमित सरकारी या प्राइवेट बस सेवा नहीं है।

चौंकाने वाली बात यह है कि न बिल्सी और न ही बिसौली विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने बर्षों से आजतक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है। जनता की ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ कर नेता सिर्फ चुनावी समय पर ही सक्रिय होते हैं। बिल्सी क्षेत्र की भोली-भाली जनता और प्रबुद्ध वर्ग भी जनप्रतिनिधिओं के आगे अपनी चुप्पी से समस्या का समाधान कराने मे असमर्थ है

जनता को जनप्रतिनिधियों से काम लेना नहीं आता, और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याएं सुनने की फुर्सत नहीं। परिणामस्वरूप, शाहाबाद-कछला जैसे अहम राजमार्ग पर परिवहन सेवाओं का नामोनिशान तक नहीं है, और यही बजह है कि बिल्सी से कासगंज और बिसौली जाने के लिए यह रास्ता आज भी ‘टापू’ की तरह वीरान और असुविधाजनक बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here