होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में एमएलसी वागीश पाठक की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे...

बदायूं में एमएलसी वागीश पाठक की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे देश के बड़े बड़े दिग्गज नेता,

केंद्रीय मंत्री सहित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बड़े बड़े नेता बदायूं पहुंच कर जता रहे शोक,

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की धर्मपत्नी तथा एमएलसी वागीश पाठक की पूज्य माताजी के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। आज देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने बदायूं उनके आवास पर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, हरियाणा सरकार में नगर विकास एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल विशेष रूप से हेलीकॉप्टर से बदायूं पहुंचे और एमएलसी वागीश पाठक के आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को सांत्वना दी।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख

इसके अलावा, हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास, पुष्ट आहार एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, हरियाणा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौटाला, एमएलसी महाराज सिंह भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं की बड़ी मौजूदगी

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक विनोद शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल समेत कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर पहुंचने वाले नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों का सिलसिला कई दिनों से जारी है। पूरे जिले के अलावा अन्य प्रदेशों के दिग्गज राजनीतिज्ञ और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने बदायूं पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here